मूणत ने क्यों कहा छत्तीसगढ़ में लॉ एंड ऑर्डर फेल..सुनिए पूर्व मंत्री का वीडियो
File Photo

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मचे सियासी बवाल के बीच नया मोड़ सामने आया है। कल शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश मूणत को पुलिस ने गिरफ्तार किया था जिसके बाद उन्होंने बयान दिया कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट की है। जिसके बाद प्रदेश में सियासी बवाल मच गया है। कल रात भी भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेताओं का जमावड़ा विधानसभा थाने में लगा रहा। जिसके बाद आज भाजपा ने राजभवन तक रैली और रायपुर बंद का भी ऐलान किया। लेकिन लता मंगेशकर के निधन के कारण भाजपा ने इस फैसले को स्थगित किया गया।

अब बड़ी खबर यह है कि पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाने वाले भाजपा नेता राजेश मूणत की मेडिकल जाँच कराई जाएगी। पुलिस के द्वारा मूणत को जाँच के लिए पंडरी जिला चिकित्सालय लेजाया जा चुका है। जहाँ उनकी मेडिकल जाँच की जा रही है। बता दें की इसी दौरान भाजपा के 11 सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल भी इस समय राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात करने पहुँचा हुआ है।

See also  Chhattisgarh Chunav Result 2023 LIVE : रूझानों में कांग्रेस से आगे निकली बीजेपी, OP चौधरी 18 हजार वोट से चल रहे है आगे

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर