CG BREAKING : सभी सरकारी दफ्तरों में 100% कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ होगा काम, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
CG BREAKING : सभी सरकारी दफ्तरों में 100% कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ होगा काम, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

कोंडागांव। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी देखने को मिल रही है, इसी बीच अब शासकीय कार्यालयों में एक तिहाई उपस्थिति का आदेश समाप्त करने का आदेश देते हुए 100% उपस्थिति के साथ कार्यालय खोलें जाने का निर्देश दिए है। जिसे लेकर गुरुवार को कोंडागांव कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने नया आदेश जारी किया है।

किया जा रहा औचक निरीक्षण

बता दें कि इसके पहले मंत्रालय और विभागाध्यक्ष के कार्यालयों में भी शत प्रतिशत उपस्थिति के आदेश जारी हो गए हैं, जिलेवार सभी जगह इस प्रकार के आदेश जारी हो रहें हैं, साथ ही आदेश का पालन कितना हो रहा है। यह जांचने के लिए एसडीएम व अन्य शीर्ष अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण किया जा रहा है।

200 कर्मचारियों को जारी किया नोटिस

इसके साथ ही अनुपस्थित रहने पर उन्हे नोटिस भेजकर कारण बताने को कहा जा रहा है। बीते दिन पत्थलगांव और कोरिया जिले में करीब 200 कर्मचारियों को इस प्रकार के नोटिस थमाए गए हैं।

See also  बड़ी खबर : एक साथ 300 कार्यकर्ताओं ने छोड़ा कांग्रेस का साथ, थामा बीजेपी का दामन

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर