मणिपुर में भी बीजेपी बहुमत के करीब, सीएम एन बीरेन सिंह जीत के करीब, देखें कौन आगे कौन पीछे
मणिपुर में भी बीजेपी बहुमत के करीब, सीएम एन बीरेन सिंह जीत के करीब, देखें कौन आगे कौन पीछे

नई दिल्ली। (Manipur Election Result 2022) मणिपुर की सभी 60 सीटों पर अब रुझान आ चुके हैं। रुझान में बीजेपी 25 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं, कांग्रेस को 14, एनपीएफ को 5, एनपीपी 10 और अन्य 6 सीटों पर आगे है। बता दें कि मणिपुर की 60 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आएंगे। मणिपुर में बहुमत का आंकड़ा 31 है, राज्य में बीजेपी की सरकार है।

सीएम एन बीरेन सिंह आगे: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह अभी तक के रुझान में हेंगांग सीट से आगे चल रहे हैं ।

वांगखेम से बीजेपी के नबचंद्र सिंह आगे: मणिपुर की वांगखेम सीट से बीजेपी के युमनाम नबचंद्र सिंह आगे चल रहे हैं।

Thangmeiband सीट से जेडीयू आगे: मणिपुर की Thangmeiband सीट से जेडीयू के खुमुकच्छम जोयकिसन सिंह आगे चल रहे हैं।

See also  जम्मू-कश्मीर: LG मनोज सिन्हा के सलाहकार फारूक खान ने दिया इस्तीफा, विधानसभा चुनाव से पहले BJP में मिल सकती बड़ी जिम्मेदारी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।