Horoscope 16 June 2022 : इन राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार, इन्हें संभल कर चलने की जरूरत, पढ़े अपना राशिफल

टीआरपी डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। इसी के तहत आज चैत्र नवरात्रि के पहले दिन जानें आपके सितारे क्या कहतें है

पढ़े मेष से ले कर मीन तक का राशिफल

मेष-मन डरा हुआ रहेगा। नकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होगा। अज्ञात भय परेशान करेगा। प्रेम और संतान से दूरी रहेगी। व्‍यापार करीब-करीब ठीक चलेगा।

वृषभ-सिरदर्द, नेत्र पीड़ा और मानसिक परेशानी घेरे रहेगी। हालांकि स्‍वास्‍थ्‍य ठीक रहेगा लेकिन छोटी-मोटी परेशानियां रह सकती हैं। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक रहेगी। व्‍यापार ठीक चलता रहेगा।

मिथुन-आर्थिक मामले सुलझेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बन सकते हैं लेकिन यदि अचानक पैसे मिलते हैं तो मार्ग पर जरूर ध्‍यान रखें। मन परेशान रहेगा। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। व्‍यापार करीब-करीब ठीक रहेगा।

See also  Horoscope 10 August 2022 : इन राशि वालों को मिलेगी जीवन में तरक्‍की, जानें क्या कहते है आपके सितारे

कर्क-स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित होता दिख रहा है। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। व्‍यापार में कोई नई शुरुआत न करें। कोर्ट-कचहरी से बचें। प्रेम की स्थिति अच्‍छी रहेगी।

सिंह-जोखिम से उबर चुके हैं लेकिन सम्‍मान के प्रति सचेत रहें। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम रहेगा। यात्रा में कष्‍ट की आशंका है। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक है। व्‍यापार भी अच्‍छा चलेगा। सम्‍मान के प्रति ध्‍यान दें।

कन्‍या-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां अचानक प्रतिकूल हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान की स्थिति ठीक है। व्‍यापार सही चलेगा।

तुला-जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। आप भी उदर रोग से पीड़ित रहेंगे। कोई नए व्‍यापार की शुरुआत न करें। जीवनसाथी से लड़ें नहीं। प्रेम पर ध्‍यान दें। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात विवादास्‍पद हो सकती है। मध्‍यम समय है।

वृश्चिक-विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है।

See also  Horoscope 23 April 2022 : इन राशि वालों के लिए बनेंगे आय के नए मार्ग, पढ़ें अपनी राशि का हाल

धनु-बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं की आशंका है। विद्यार्थी थोड़ी असमंजस की स्थिति में रहेंगे या नकारात्‍मक सोच के शिकार होंगे। लेखकों का मन खिन्‍न हो सकता है। प्रेम, स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, व्‍यापार ठीक चलेगा।

मकर-घरेलू सुख बाधित रहेगा। गृहकलह का संकेत है। नकारात्‍मक ऊर्जा का संचार हो सकता है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में खलल पड़ सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम की स्थिति ठीक-ठाक है। व्‍यापारिक स्थिति अच्‍छी चलेगी।

कुंभ-पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे लेकिन जिन लोगों की सहायता लेंगे आप उनके चरित्र पर जरूर ध्‍यान रखें। कोई विशेष या खराब चरित्र वाला व्‍यक्ति आपका साथ दे और कहीं आगे चलकर कोई परेशानी न हो। नाक, कान, गला की परेशानी बनी रहेगी। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है।

मीन-खराब भाषा के प्रयोग से बचें। पूंजी के निवेश से बचें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। प्रेमी या प्रेमिका के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर मन परेशान हो सकता है। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। व्‍यवसाय ठीक चलेगा।

See also  Horoscope 18 November 2024 : व्यावसायिक तरक्की से इन राशि वालों का बढ़ेगा आत्मविश्वास, जानें मेष से मीन तक का राशिफल

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर