रायपुर। मीडिया में कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा द्वारा जल्द ही भाजपा ज्वाइन करने की खबरों के बाद सांसद का बड़ा बयान आया है। सांसद विवेक तन्खा ने टीआरपी को दिए बयान में कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी में संतुष्ट हूं।
मेरी किसी से इस संबंध में कोई चर्चा नहीं हुई न ही मैंने इस तरह का बयान दिया है। उन्होंने भाजपा में शामिल होने को लेकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता तो मुझपर 5 सालों से डोरे डाल रही है। वे चाहते हैं कि मैं उनकी पार्टी में शामिल हो जाउं लेकिन मैं कांग्रेस पार्टी में संतुष्ट हूं। मैं कांग्रेस के अलावा किसी भा पार्टी के संबंध में नहीं सोच सकता।
बता दें कि सांसद विवेक तन्खा जी-23 के सदस्य है। जी-23 के सदस्य गांधी परिवार से कांग्रेस की बागडोर लेकर किसी योग्य नेता को देने का पक्षधर रहा है।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…


