लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद का बेटा ताल्हा सईद आतंकवादी घोषित

टीआरपी डेस्क। लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद का बेटा ताल्हा सईद भी आतंकवादी घोषित कर दिया गया है। गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर इसकी सूचना दी। मंत्रालय के मुताबिक, ताल्हा भारत में लश्कर-ए-तैयबा के लिए भर्ती, फंड इकट्ठा करने और आतंकवादी योजनाएं बनाने का काम करता है।

26/11 आतंकी हमले में था शामिल

गृह मंत्रालय के अनुसार ताल्हा सईद को UAPA (अनलॉफुल एक्टिविटी प्रिवेंशन एक्ट) के तहत आतंकवादी घोषित किया गया है। वह लश्कर की मौलवी विंग का प्रमुख है और कई आतंकी गतिविधियों में भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक, 26/11 मुंबई हमले में भी हाफिज के बेटे ने अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा ताल्हा सक्रिय रूप से पाकिस्तान में लश्कर केंद्रों का दौरा करते हुए भारत और कई पश्चिमी देशों के खिलाफ जिहाद का प्रचार करता रहता है।

अब इंटर पोल भी ले सकता है एक्शन

ताल्हा सईद को आखिरी बार पाकिस्तान में हाफिज सईद के घर के पास हुए धमाके के बाद सार्वजनिक तौर पर देखा गया था। वह धमाके में घायल हुए लोगों से मिलने के लिए अस्पताल भी पहुंचा था। माना जा रहा है कि भारत के बाद UN की इंटर पोल भी ताल्हा पर कड़ा एक्शन ले सकती है।

See also  मन की बातः मोदी बोले- कोरोना से लड़ाई को कोई हल्के में न लें, कोरोना के खिलाफ जंग जनता ही लड़ रही, इसमें सबका योगदान

हाफिज सईद को भी 32 साल की सजा

इससे पहले कल यानी शुक्रवार को पाकिस्तान की एंटी टेररिज्म कोर्ट ने हाफिज सईद को टेरर फंडिंग के 2 केस में 31 साल की सजा सुनाई है। उस पर 3.40 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर