Corona Updates : देश में बीते 24 घंटे में मिले 2,338 नए केस, 19 लोगों ने गवाई जान
Corona Updates : देश में बीते 24 घंटे में मिले 2,338 नए केस, 19 लोगों ने गवाई जान

नेशनल डेस्क। देश में कोरोना के नए मामलों की संख्या एक बार फिर एक हजार से कम आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 975 नए मामले सामने आए हैं। वहीं कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या में भी गिरावट आई है। इस दौरान 796 लोग ठीक हुए हैं तो वहीं 4 लोगों ने जान गवाईं है। अब तक कोरोना से भारत में कुल 5,21,747 लोग जान गंवा चुके हैं।

फिर बढ़े एक्टिव मामले

कोरोना के नए मामलों में बीते 24 घंटों में ज्यादा बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली है। लेकिन एक्टिव मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है, ऐसा इसलिए भी है क्योंकि रिकवरी में कमी देखने को मिली है। मंत्रालय के अनुसार कोरोना के एक्टिव मामले 11,366 हो गए हैं वहीं कुल रिकवरी की संख्या भी 4,25,07,834 हो गई है। दूसरी और कुल कोरोना के मामले अब 4,30,40,947 हो गए हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  कोरोना: सरकार ने फिर किया आगाह, 'त्योहारी सीजन में बेहद एहतियात बरतने की जरूरत'