ब्रेकिंग: PM मोदी के गुजरात दौरे से पहले वडोदरा में हिंसक झड़प, पथराव में 4 घायल, कई गाड़ियां टूटीं
ब्रेकिंग: PM मोदी के गुजरात दौरे से पहले वडोदरा में हिंसक झड़प, पथराव में 4 घायल, कई गाड़ियां टूटीं

वडोदरा। गुजरात में वडोदरा के रावपुरा इलाके में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई है। बताया जा रहा है कि दो मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गईं, जिससे बहस शुरू हुई और मामला काफी आगे बढ़ गया। एक गुट ने दूसरे पर पत्थर फेंकने का आरोप लगाया है। हिंसा में चार लोग घायल हैं और 10 से अधिक वाहनों और लॉरियों में तोड़फोड़ की गई है।

पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर ली है। मामला शांत करा लिया गया है। वडोदरा के पुलिस कमिश्नर शमहर सिंह ने कहा, “रावपुरा इलाके में एक्सीडेंट के बाद दो समूहों के बीच झड़प हो गई। इस घटना में कुछ लोग घायल हुए हैं। शहर में फिलहाल शांति है। पुलिस टीम पैट्रोलिंग कर रही है। अन्य फोर्स को भी हमने मंगाया है। लोगों से अपील है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर विश्वास नहीं करें।”

रामनवमी पर गुजरात के दो इलाकों में हुई थी झड़प

See also  तीन कंटेनर से जब्त, जीएसटी विभाग को सौंपा गया 45 लाख का गुड़ाखू

इससे पहले गुजरात के हिम्मतनगर और खंभात शहरों में रामनवमी के जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक झड़प हो गई। खंभात में हुई सांप्रदायिक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सांप्रदायिक झड़पों के दौरान पुलिस को पथराव करने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।