सीएम ने EE को मौके पर किया सस्पेंड, कन्हार सिंचाई परियोजना में लापरवाही बरतने का मामला
सीएम ने EE को मौके पर किया सस्पेंड, कन्हार सिंचाई परियोजना में लापरवाही बरतने का मामला

बलरामपुर। प्रदेश के दौरे पर निकले मुख्यमंत्री ने आज एक और बड़ी कार्यवाही की। उन्होंने सनावल में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर उमाशंकर राव को सस्पेंड कर दिया।

शिकायत मिली और हुई कार्रवाई

बलरामपुर के दौरे में आम लोगों से बातचीत के दौरान कन्हार अन्तर्राज्यीय सिंचाई परियोजना के प्रभावितों को मुआवजा वितरण में देरी और समय पर व्यवस्थापन ना होने की शिकायत मिलने पर मुख्यमंत्री ने मौके पर ही जल संसाधन विभाग के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर को निलंबित करने का निर्देश दे दिया। इसके कुछ ही देर बाद EE के निलंबन का आदेश भी मुख्यालय से जारी कर दिया गया। इस कार्रवाई से जिले के अधिकारियों के बीच खलबली मच गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  PCC Chief Said PM's Mann Ki Baat Boring - कांग्रेस ने कहा बोझिल और उबाऊ है PM की मन की बात