रायपुर। छत्तीसगढ़ समेत देश के 15 राज्यों की 57 सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनावो के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। अगले महीने 10 जून को राज्यसभा सांसदों के लिए मतदान किया जायेगा। छत्तीसगढ़ में दो राज्यसभा सीटों पर मतदान होना है।

दरअसल छत्तीसगढ़ के राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम और छाया वर्मा का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है। अब इन्ही दो रिक्त सीटों के लिए मतदान किया जायेगा। ज्ञात हो कि राज्यसभा के सांसदों को विधानसभा के प्रतिनिधियों द्वारा चुना जाता है। इस आधार पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में विधायकों की संख्या को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा सकता है कि इन दोनों ही सीटों पर कांग्रेस के ही सांसद राज्यसभा सदन जायेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  15 जनवरी को छत्तीसगढ़ आ रहे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, इस समारोह में होंगे शामिल, सुरक्षा के किए जा रहे विशेष इंतजाम