Horoscope 8 July 2022 : इन राशि वालों को रोजी-रोजगार में मिलेगी तरक्‍की, इन्हें पूंजी निवेश करने से बचने की जरूरत, पढ़े अपना राशिफल
Horoscope 8 July 2022 : इन राशि वालों को रोजी-रोजगार में मिलेगी तरक्‍की, इन्हें पूंजी निवेश करने से बचने की जरूरत, पढ़े अपना राशिफल

टीआरपी डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

मेष राशि- मन अशान्त हो सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। मानसिक तनाव रहेगा। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। कारोबार विस्तार में मित्र का सहयोग मिल सकता है। बातचीत में संयमित रहें। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। तनाव से बचें।

वृष राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जा सकते हैं। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। पिता के स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। सुखद समाचार की प्राप्‍त‍ि होगी।

मिथुन राशि- धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। कारोबार की स्थिति में कुछ सुधार हो सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। परिश्रम अधिक रहेगा। यथानुरूप सफलता संदिग्ध है। आय में कठिनाइयां आ सकती हैं। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। मित्रों से भेंट होगी।

See also  Horoscope 12 July 2023 : इन राशि वालों को नौकरी में मिल सकती है सम्मान और प्रमोशनल, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

कर्क राशि- शैक्षिक कार्यों में रुचि रहेगी। उच्चशिक्षा के लिए विदेश गमन हो सकता है। किसी मित्र का भी सहयोग मिल सकता है। खर्च अधिक होंगे। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु मन अशान्त रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। सन्तान को कष्ट होगा। तनाव वे बचें।

सिंह राशि- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। व्यवधान आ सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी आएगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वस्त्रों आदि के प्रति रूझान बढ़ेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

कन्या राशि- वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। यात्रा खर्च बढ़ेंगे। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में वृद्धि हो सकती है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। कला एवं संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

See also  Horoscope 20 March 2022 : इस राशि वालों के आय में होगी आशातीत बढ़ोत्‍तरी, इन्हें संभल कर चलने की जरूरत, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि का हाल

तुला राशि- संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। कारोबार में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा, परन्तु लाभ के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मानसिक शान्ति रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। पिता को स्वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। आय में कठिनाई आयेगी।

वृश्चिक राशि- दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। किसी पुराने मित्र से पुनः सम्पर्क हो सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मसंयत रहें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। धर्म-कर्म में व्यस्तता बढ़ सकती है। मीठे खानपान के प्रति रुझान हो सकता है। सन्तान सुख में वृद्धि होगी।

धनु राशि- मन परेशान हो सकता है। क्रोध से बचें। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मसंयत रहें। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। आय में कमी रहेगी, परन्तु खर्चों में भी कमी आएगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। क्रोध की अधिकता रहेगी।

मकर राशि- लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संयमित रहें। पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। परिवार में आपस में मतभेद बढ़ सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे।

See also  अयोध्या मामला: जानें किस सन में बीजेपी ने चुनावी घोषणा पत्र से हटा दिया था मंदिर मुद्दा

कुंभ राशि- व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। मानसिक तनाव हो सकता है। बातचीत में संयमित रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन स्थान परिवर्तन सम्भव है। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे।

मीन राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से बचें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते है। धैर्यशीलता में कमी आएगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। सन्तान सुख में वृद्धि होगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर