रेलवे ट्रैक पर गिरी चट्‌टान, 2 घंटे मार्ग रहा बाधित मार्ग,
रेलवे ट्रैक पर गिरी चट्‌टान, 2 घंटे मार्ग रहा बाधित मार्ग,

जगदलपुर। भारी बारिश के चलते बस्तर-ओडिशा रेलवे ट्रैक पर आज दोपहर लैंड स्लाइडिंग होने से मल्लिगुड़ा के पास चट्टान गिर गई। जिससे करीब 2 घंटे तक बस्तर को ओडिशा के भुवनेश्वर से जोड़ने वाला रेल मार्ग बाधित रहा। चट्टान गिरने की वजह से जगदलपुर से भुवनेश्वर तक चलने वाली हीराखंड एक्सप्रेस भी बीच जंगल में फंसी रही। हालांकि, जानकारी मिलते ही रेलवे का अमला मौके पर पहुंच गया।

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार काफी मशक्कत के बाद चट्टान को हटाया लिया गया है। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि मार्ग खुल गया है। लेकिन, भुवनेश्वर से जगदलपुर आ रही हीराखंड एक्सप्रेस समय से विलंब चल रही है। लैंड स्लाइड होने की वजह हीराखंड के अलावा कुछ और ट्रेनें भी प्रभावित हुई हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  नीदरलैंड में ओपन शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लेंगी छत्तीसगढ़ की बेटी