Horoscope 13 July 2022 : सूर्य की तरह चमकेगा इन वालों का भाग्य, परिस्थितियां प्रतिकूल, जानें क्या कहते है आपके सितारे
Horoscope 13 July 2022 : सूर्य की तरह चमकेगा इन वालों का भाग्य, परिस्थितियां प्रतिकूल, जानें क्या कहते है आपके सितारे

टीआरपी डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

पढ़ें अपना राशिफल

मेष-समय थोड़ा बेहतर हो रहा है। धार्मिक अनुष्‍ठान में भाग लेंगे। मन अच्‍छा होगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी रहेगी। व्‍यापार अच्‍छा चलेगा।

वृषभ-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी रहेगी। व्‍यापार भी अच्‍छा रहेगा। पीली वस्‍तु का दान करें।

मिथुन-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। आनंददायक जीवन गुजरेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। आनंददायक जीवन गुजरेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार बहुत अच्‍छा रहेगा।

कर्क-डिस्‍टर्बिंग समय है लेकिन प्रगति करेंगे। लोग परेशान करने की कोशिश करेंगे लेकिन कर नहीं पाएंगे। आप तरक्‍की करेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद भी मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम, प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से मध्‍यम से उत्‍तम की ओर जा रहे हैं।

See also  Horoscope 11 April 2024 : चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें क्या कहते है आपके सितारें

सिंह-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। नुकसान की आशंका है। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं सम्‍भव है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से अच्‍छा रहेगा।

कन्‍या-भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि होगी लेकिन गृहकलह के संकेत हैं। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक है। प्रेम, व्‍यापार, संतान सब बहुत अच्‍छा दिख रहा है। बस गृहकलह से बचें।

तुला-व्‍यवसायिक सफलता मिलने का योग है। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है। एक सुखद स्थिति दिख रही है।

वृश्चिक-धनागमन होगा। बुजुर्गों में एक अच्‍छी स्थिति आपकी रहेगी। आपके बड़े आपको आशीर्वाद देंगे। बस वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है क्‍योंकि कुछ ऐसा बोल जाएंगे कि आपस में तू-तू, मैं-मैं की स्थिति बन जाएगी। प्रेम, संतान और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है।

धनु-आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थ्‍िाति पहले से अच्‍छी रहेगी। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम रहेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से अच्‍छा समय है।

See also  Horoscope 31 December 2024 : साल के आखिरी दिन इन जातकों को कारोबार में होगा मुनाफा, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मकर-मन बेचैन रहेगा। सिरदर्द, नेत्र पीड़ा और खर्च की अधिकता परेशान कर सकती है लेकिन शुभता बनी रहेगी। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी अच्‍छा है।

कुंभ-आर्थिक मामले सुलझेंगे। कुछ शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्‍छी है। यात्रा में लाभ मिलेगा। सुखद समय है।

मीन-शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न होंगे। व्‍यापारिक सफलता का योग बन रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और व्‍यापार का भरपूर साथ मिल रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर