भिलाई: शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी घनश्याम निषाद को पुलिस

ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 376, 506 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया

गया। वहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उतई टीआई अवधराम साहू ने बताया कि भिलाई-3

के ग्राम घुघवा निवासी घनश्याम निषाद का दो साल पहले पीडि़त महिला से परिचय हुआ था। (Bhilai Crime news)

 

कराई थी शिकायत दर्ज

आरोपी ने उसे शादी का प्रलोभन देकर दैहिक शोषण किया। इससे युवती गर्भवती हो गई। करीब साल पहले

उसका बच्चा भी हो गया, लेकिन तीन माह पूर्व घनश्याम ने दूसरी शादी रचा ली और पीडि़ता से शादी करने से

इनकार कर दिया। परेशान महिला ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। विवाहिता का दैहिक शोषण,

आरक्षक के खिलाफ जुर्म दर्ज भिलाई में शादी का प्रलोभन देकर विवाहिता का दैहिक शोषण करने वाले आरक्षक

See also  जंगल सफारी की 'बिजली' की मौत, इलाज के लिए भेजी गई थी जामनगर, वनतारा ने पोस्ट कर दी जानकारी

तालेन्द्र चंद्राकर के खिलाफ पाटन पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।

 

तालेन्द्र की विवाहिता से शासकीय अस्पताल में मुलाकात हुई थी। आरोपी ने विवाहितों को शादी का प्रलोभन

देकर 3 साल तक दैहिक शोषण किया और बाद में शादी से इनकार कर दिया।

 

महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन दो साल से मामला अटका हुआ था। इस पर विवाहिता ने

महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला आयोग ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर गिरफ्तारी के

लिए कहा था। इस पर अब आरक्षक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है।

 

पाटन पुलिस ने बताया कि 31 वर्षीय विवाहता को उसके पति ने छोड़ दिया है। महिला का एक बेटा है। महिला

शासकीय अस्पताल में कंप्यूटर ऑपरेटर है। आरोपी आरक्षक तालेन्द्र चंद्राकर की पोस्टिंग पाटन थाना में थी।

इस बीच वह अस्पताल में मेडिकल रिपोर्ट बनवाने जाया करता था। इस दौरान विवाहिता को अपने प्रेम जाल में

See also  आम बजट-2020 : कल पेश होगा आर्थिक सर्वेक्षण, जानिए क्यों माना जाता है अहम

फांस लिया। वर्ष 2015 से वह उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था।