पटना। बिहार के पटना सहित कई जिलों में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर मापने के बाद इसकी तीव्रता 5.5 बताई गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिहार में आज सुबह 7 बजकर 58 मिनट पर आए कई जिलों में भूकंप के हल्के झटके का केंद्र नेपाल के काठमांडू को बताया गया है। नेपाल के काठमांडू में आए भूकंप का असर देश के अन्य राज्यों के अलावा चीन में भी रहा।

बिहार में भूकंप के झटके कटिहार, किशनगंज, अररिया, सहरसा, पूर्णिया, मधेपुरा, बेगूसराय, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, लखीसराय एवं मुंगेर समेत कई जिलों में महसूस किए गए हैं। कटिहार में सबसे अधिक इसका असर महसूस किया गया, जहां भूकंप के झटके के कारण लोग घर से दौड़ कर बाहर निकले। हालांकि इस दौरान राज्य के किसी भी क्षेत्र से जानमाल की क्षति की सूचना नहीं है।

ये भी पढ़ें : झारखंड के 3 कांग्रेस विधायकों की गाड़ी से भारी मात्रा में रुपए बरामद, नोट गिनने के लिए लगाई गई मशीन

See also  लैंडिंग के दौरान रनवे से टकराई इंडिगो की फ्लाइट, मचा हड़कंप…

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर