रायपुर/हैदराबाद। (Chhattisgarh BJP in-charge D. Purandeshwari’s sister Uma Maheshwari committed suicide, dead body found hanging in bedroom, funeral today) छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी की छोटी बहन ने खुदकुशी कर ली। हैदराबाद में रहने वालीं उमा माहेश्वरी का शव उनके बेडरूम में मिला। हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके में वो रहती थीं। यहीं घर पर पुलिस ने उनका शव बरामद कर जांच के लिए अस्पताल में भेजा।

(Chhattisgarh BJP in-charge D. Purandeshwari’s sister Uma Maheshwari committed suicide, dead body found hanging in bedroom, funeral today) परिवार के करीबी बता रहे हैं कि उमा माहेश्वरी पिछले कुछ वक्त से खराब स्वास्थ्य के कारण डिप्रेशन में थीं। हालांकि कोई सुसाइड नोट वगैरह नहीं मिला है। माना जा रहा है डिप्रेशन की वजह से उन्होंने ये कदम उठाया होगा। आज मंगलवार को उमा का अंतिम संस्कार किया जाएगा।आंध्र और तेलंगाना के कई सियासी दिग्ग्ज हैदराबाद पहुंच रहे हैं। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी भी परिजनों के साथ हैदराबाद में ही हैं।

See also  कोरोना की तीसरी और फिर आगे की लहर को रोकने देश की 70% आबादी को वैक्सीन लगाना जरूरी

उमा तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के संस्थापक एनटीआर के 12 बच्चों में सबसे छोटी थीं। 8 भाई और चार बहनों में भी वह सबसे छोटी थीं। उनके पिता एनटी रामा राव, जिन्हें एनटीआर के नाम से जाना जाता है, टीडीपी के सबसे बड़े नेताओं में से एक थे। उमा के पिता NTR आंध्र प्रदेश के CM रह चुके है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।