लोग जमकर शेयर कर रहे हैं पाक पीएम का वीडियो

लाहौर। करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह से पाकिस्तानी पीएम इमरान खान का एक वीडियो

वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पाक प्रधानमंत्री कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्घू के लिए कुछ कहते

नजर आ रहे हैं। बस में चढ़े इमरान खान अपने साथियों से पूछ रहे हैं कि ‘हमारा सिद्धू किधर है।’

 

आपको बता दें कि सिद्धू ने भी अपने भाषण में इमरान खान को सिकंदर बताया है। वायरल हो रहा

वीडियो उस वक्त का है जब इमरान खान करतापुर कॉरिडोर के उद्घाटन स्‍थल तक जाने के लिए

बस में सवार थे। इसी दौरान पाक पीएम ने पूछा, ‘हमारा सिद्धू किधर है? आ गया वह?’ इस पर

जवाब देते हुए लोगों ने कहा कि ‘हां सिद्धू आ गए हैं।’

 

…तो सिद्घू को बनाते हीरो: पाक मंत्री

इसी बस में इमरान खान की विशेष सहायक ने कहा, ‘अगर भारत सरकार सिद्धू को रोकती तो हम उसे हीरो बना देते। हमारी सभी मीडिया उसे हेडलाइन बनाती।’ इसके बाद इमरान ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बारे में भी पूछा कि क्या वह आ गए हैं? आपको बता दें कि इमरान का यह वीडियो लोग जमकर शेयर कर रहे हैं। यहां आपको बता दें कि उद्घाटन समारोह में सिद्धू ने पाकिस्तानी पीएम इमरान खान की शान में जमकर कसीदे पढ़े। इस कॉरिडोर के लिए सिद्धू ने पीएम मोदी को भी धन्यवाद कहा।

See also  भारतीय पत्रकार रविश कुमार को मिला Ramon Magsaysay Award 2019

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें The Rural Press की सारी खबरें।