Horoscope 11 December 2022: इन राशि वालों का पराक्रम लाएगा रंग, खुलेंगे तरक्की के नए मार्ग, पढ़ें अपना राशिफल
Horoscope 11 December 2022: इन राशि वालों का पराक्रम लाएगा रंग, खुलेंगे तरक्की के नए मार्ग, पढ़ें अपना राशिफल

टीआरपी डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

राशिफल-

मेष-शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम, प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ संकेत दिख रहे हैं।

वृषभ-व्‍यापारिक सफलता का योग बन रहा है। कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्‍छी रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी दिख रही है। कुल मिलाकर यह अच्‍छी स्थिति है। कुल मिलाकर शुभ संकेत दिख रहा है।

मिथुन-जोखिम से उबर चुके हैं। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्‍छी है। व्‍यापार भी पहले से बेहतर कहा जाएगा।

See also  बिना मेहरम हज यात्रा करने वाली महिलाओं की संख्या में और हो सकती है बढ़ोतरी

कर्क-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम दिख रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति पहले से अच्‍छी दिख रही है। व्‍यापार भी बेहतर हो रहा है।

सिंह-जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, संतान पहले से बेहतर है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

कन्‍या-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा नरम-गरम रहेगा। प्रेम और संतान भी मध्‍यम है। व्‍यापार सही दिख रहा है।

तुला-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करते दिख रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य आपका अच्‍छा है। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी सी चिंताकारी है। व्‍यापार आपका अच्‍छा है।

वृश्चिक-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी सम्‍भव है। थोड़ा सा गृहकलह दिख रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापार ठीक है।

See also  Horoscope 30 October 2024 : छोटी दिवाली के दिन इन राशि वालों पर बरसेंगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें क्या कहते है आपके सितारें

धनु-पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। अपनों का साथ होगा। ऊर्जा का स्‍तर बढ़ा रहेगा। ये सकारात्‍मक ऊर्जा होगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम, व्‍यापार बहुत बढ़िया है।

मकर-धन का आवक बढ़ेगा लेकिन कुटुम्‍बीजनों में थोड़ी कलह दिख रही है। पूंजी निवेश न करें। नुकसान की आशंका है। प्रेम, संतान, व्‍यापार सब बहुत बढ़िया है।

कुंभ-सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होगा। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। समाज में सराहे जाएंगे। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी पहले से शुभ दिख रहा है।

मीन-मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं।अज्ञात भय सताएगा। प्रेम और संतान से दूरी रहेगी। व्‍यापार भी करीब-करीब मध्‍यम दिख रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर