ओडिशा कैडर के IAS राजेश वर्मा होंगे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सचिव

नई दिल्ली। कॉरपोरेट मामलों के सचिव राजेश वर्मा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का सचिव नियुक्त किया गया। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में यह जानकारी दी गई। वर्मा ओडिशा कैडर के 1987 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं।

आदेश के मुताबिक, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने राष्ट्रपति के सचिव के रूप में वर्मा की नियुक्ति को मंजूरी दी है। वह कपिल देव त्रिपाठी का स्थान लेंगे। वर्ष 1980 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी त्रिपाठी को अप्रैल 2020 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का सचिव नियुक्त किया गया था। 

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  अब सरकारी जमीन, बंगले और फ्लैटों पर कब्ज़ा करने वालों की खैर नहीं, ऐसी सख्ती बरतने की तैयारी में है केंद्र सरकार

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।