क्या मल्टीप्लेक्स को पछाड़ देगा OTT प्लेटफॉर्म! पढ़ें क्या कहते हैं आंकड़े

टीआरपी डेस्क। ओटीटी बाजार अब मल्टीप्लैक्स को पछाड़ने के लिए तैयार है। 2018 में 2,590 करोड़ रुपये से 2023 तक 12,000 करोड़ रुपये का उद्योग बनने की उम्मीद है। एक रिसर्च की मानें तो ओवर-द-टॉप या ओटीटी बाजार 2023 तक 11,944 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।

जो 2018 में 2,590 करोड़ रुपये से बढ़कर 36 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि है। बता दें कि वीसीआर/वीसीपी/डीवीडी उद्योग अब अचानक ही लुप्त हो चले हैं। ऐसे में ओटीटी ने मनोरंजन उद्योग की हिस्सेदारी और राजस्व का 7-9 प्रतिशत हिस्सा पहले ही अपनी ओर कर लिया है। आज देश में 45 करोड़ से अधिक ओटीटी ग्राहक हैं और यह 2023 के अंत तक 50 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है।

ओटीटी मजबूत होने के कारण

  • कोरोनाकाल में सिनेमाघरों में पाबंदी
  • वीसीआर डीवीड हुए आउटडेटेड
  • अनसेंसर्ड कंटेट
  • कंटेंट वैरायटी
  • सस्ते एवं हाई-स्पीड मोबाइल इंटरनेट
  • लगातार बढ़ रहे इंटरनेट यूजर्स
  • बढ़ते डिजिटल भुगतान

किसके कितने यूजर्स

  • डिज्नी + हॉटस्टार – 14 करोड़ ग्राहक
  • अमेज़ॅन प्राइम वीडियो- 6 करोड़ ग्राहक
  • नेटफ्लिक्स – 4 करोड़
  • Zee5 – 3.7 करोड़
  • Sonyliv – 2.5 करोड़

    (अमेरिका की तुलना में भारत में 70-90 प्रतिशत सस्ते में प्लान पेश कर रही हैं कंपनियां)
See also  एअर इंडिया की हुई घर वापसी, ऑफिशियल टेकओवर से पहले PM मोदी से मिले चेयरमैन चंद्रशेखरन

बता दें कि ओटीटी के लगातार बढ़ रहे यूजर्स से एक बात तो तय है कि इसका असर मल्टीप्लेक्स पर जरूर होगा क्योंकि 50 फीसदी से ज्यादा लोग महीने में 5 घंटे से ज्यादा ओटीटी का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में भविष्य में, यह उम्मीद की जा रही है कि शिक्षा, स्वास्थ्य और फिटनेस में ओटीटी प्लेटफार्मों का विस्तार इसके भविष्य को भी मजबूत करेगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।