कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं और चर्चा में बने रहने की वजह RSS की तारीफ में दिया उनका हालिया बयान है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ममता बनर्जी ने कहा है कि मुझे नहीं लगता कि RSS इतनी बुरी है।

ममता ने कहा कि, संघ में अभी कुछ लोग हैं जो भाजपा की तरह नहीं सोचते। एक दिन यह सब्र जरूर टूटेगा। वहीं इसके अलावा उन्होंने भाजपा पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस परिवार (पार्टी) की छवि को गंदा करने की कोशिश ना की जाए, वर्ना किसी को नहीं छोड़ा जाएगा।

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो बनर्जी ने कहा कि मैंने समाज की सेवा के लिए राजनीति में प्रवेश किया.. लेकिन अब मुझे लगता है कि मैं बहुत पहले राजनीति छोड़ देती अगर मुझे पहले से पता होता कि आज की राजनीति इतनी गंदी हो जाएगी जहां मुझे और मेरे परिवार के सदस्यों को इतनी झूठी बदनामी का सामना करना पड़ेगा। ममता ने कहा कि एजेंसी के समन केवल प्रतिशोध की राजनीति नहीं है, यह खुली हिंसा है।

See also  CG Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ में आदेश जारी-तंबाकू मुक्त रहेंगे सभी मतदान केन्द्र

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।