मुंबई। एक्टर सोनू सूद SONU SOOD अपने नेक कामों की वजह से चर्चा में रहे हैं, कोरोना काल में लोगो की मदद के बाद अब वे फ्री कोचिंग की शुरुआत करने जा रहे हैं। अभिनेता ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट करके यह जानकारी दी है।

SAMBHAVAM कोचिंग रखा गया है नाम

सोनू सूद एक चैरिटी फाउंडेशन चलाते हैं, जिसका नाम सूद चैरिटी फाउंडेशन (SCF) रखा गया है। SCF ने DIVINE INDIA YOUTH ASSOCIATION [DIYA] के साथ मिलकर कोचिंग चलाने का फैसला किया है।

सोनू सूद ने ट्वीट कर लिखा “चलो मिलकर नया भारत बनाते हैं, IAS परीक्षा के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग, करनी है आईएएस की तैयारी, हम लेंगे आपकी जिम्मेदारी।”

इसके तहत स्टूडेंट्स को ऑनलाइन मीडियम से कोचिंग दी जायेगी। कोचिंग के लिए 25 सितम्बर तक अप्लाई कर सकते हैं।
आइये जानते हैं कैसे कर सकते हैं लॉगइन, क्या है इसकी प्रक्रिया कैसे लें एडमिशन, कैसे होगी इसकी क्लासेस, आइये जानते हैं आगे।

See also  बैलेट पेपर से चुनाव कराने की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज

सोनू सूद की इस कोचिंग में स्टूडेंट्स को ऑनलाइन मोड से कोचिंग दी जाएगी। इसके अलावा स्टूडेंट्स को पर्सनालिटी डेवलपमेंट के टिप्स भी दिए जाएंगे। फाउंडेशन की ओर से छात्रों को स्कॉलरशिप भी दी जाएगी।

ऐसे करें आवेदन…

1- आवेदन के लिए soodcharityfoundation.org पर जाना होगा।
2- दिशानिर्देश पढ़कर Apply Now के लिंक पर क्लिक करें।
3- एक GOOGLE फॉर्म खुलेगा, यह फॉर्म हिंदी या इंग्लिश किसी में भी भरा जा सकता है।
4- फॉर्म में दो सेक्शन होंगे, सेक्शन 1 में पर्सनल एंड एकेडमिक डिटेल्स डालनी होगी, सेक्शन 2 में पेमेंट करनी होगी, 50 रुपये आवेदन फीस देनी होगी और ये फीस नॉन-रिफंडेबल होगी।
5- चयन एंट्रेंस EXAM के आधार पर होगा।
6- आर्थिक रुप से कमजोर विद्यार्थियों को इस कोचिंग में प्रवेश के लिये प्राथमिथकता दी जाएगी।
7- उम्मीदवारों से बाद, उनके शैक्षणिक और आय से संबंधी जानकारी ली जाएगी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।