मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
file photo

विशेष संवादाता, रायपुर। रायगढ़ से भेंट मुलाकात कार्यक्रम कर लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दौरे के दौरान किये तमाम कार्यों की जानकारी दी। मात्रात्मक त्रुटि सुधार को लेकर कहा,- 15 साल तक प्रदेश में भाजपा की सरकार थी तब उन्हें इसकी याद नही आई, अब जब हमारी सरकार द्वारा पहल की गई तो भाजपा वाहवाही लूटने में जुट गई है।

उन्होंने यह जनजातीय समूहों को केंद्र द्वारा सम्मलित किये जाने पर कहा। बता दें बीजेपी के आदिवासी नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस के 55 साल सत्ता में रहने और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 12 जनजातीय समूहों को शामिल किये जाने पर श्रेय लूटने वाला बताया था।

ट्रेनों के रद्द होने को लेकर कहा कि केंद्र सरकार को लोगों के परेशानी से कोई मतलब नही है। महीनों महीनों तक सैकड़ो ट्रेनों को बंद किया जा रहा है। इनके एजेंडा में सेवा नही है बल्कि केवल पैसा कमाना है। कोयला ढुलाई के कारण पब्लिक ट्रांस्पोर्टेशन को बंद किया जा रहा है। आज तक ऐसा नही हुआ था, लेकिन ये सरकार केवल पैसा कमाने में लगी हुई है। बावजूद इसके कोयले की आपूर्ति नही हो पा रही है, अब बिजली भी महंगी हो गई है, इसका मुख्य कारण है कोयले का महंगा होना।

See also  अब छत्तीसगढ़ में मात्र 1 सेकंड में मिलेगी 5000 वर्ग फीट तक के मकानों को परमिशन

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।