अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए बीजेपी पर हमला बोला है और आरोप लगाया है कि बीजेपी उन्हें फंसाने की साजिश में लगी हुई है। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा, केजरीवाल आतंकवादी है।

सीएम केजरीवाल का ट्वीट

HM ने जांच बिठा दी. क्या हुआ उसका? अब गुजरात/MCD के पहले कह रहे हैं केजरीवाल भ्रष्ट है अरे, केजरीवाल आतंकवादी या भ्रष्ट है तो गिरफ़्तार करो ना? केजरीवाल ना आतंकवादी है ना भ्रष्ट. केजरीवाल जनता का लाड़ला है. इस से बीजेपी को तकलीफ़ है.

अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप गुजरात विधानसभा चुनाव में खुद को भाजपा की मुख्य प्रतिद्वंद्वी के रूप में पेश कर रही है। अरविंद केजरीवाल बीजेपी को घेरने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। बता दें कि आप की ओर से इसुदान गढ़वी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया गया है।

See also  अगर आपका बच्चा मैथ्स में कमजोर है तो देखें ये वीडियो, बिहार में सरकारी स्कूल टीचर रूबी के मैथ्स पढ़ाने के तरीके के हो जाएंगे मुरीद

गुजरतार में दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को मतदान होने हैं। जबकि मतगणना आठ दिसंबर को होगी। इस समय राज्य में बीजेपी की सरकार है और पीएम मोदी द्वारा यहां काफी रैलियां की जा रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर