रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में आगामी कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड शुरू हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर से शुष्क व ठंडी हवा लगातार आ रही है, जिसके प्रभाव से ठंड में बढ़ोतरी होगी। हालांकि रविवार को तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।

शनिवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेशभर का मौसम शुष्क रहा। ठंडी हवा के चलते वातावरण में ठंडकता थोड़ी बढ़ गई। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ आउटर में ठंड का प्रभाव ज्यादा रहा। हालांकि रायपुर के न्यूनतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री ज्यादा की बढ़ोतरी रही।

इस प्रकार रहा तापमान

रायपुर 30.7 19.6
बिलासपुर 29.6 18.6
जगदलपुर 29.8 16.2
अंबिकापुर 25.3 14.6
पेंड्रा रोड 27.8 13.8

See also  Weather News : होली से पहले ही तपने लगा छत्तीसगढ़, 3 डिग्री तक तापमान में हुई बढ़ोतरी