Shraddha Walker Murder Case

नई दिल्ली। दिल्‍ली में अफताब पूनावाला ने अपनी प्रेमिका श्रद्धा वालकर (Shraddha Walker Murder Case) को मौत के घाट उतारकर उसके शव के 35 टुकड़ें कर फेंक दिए। बिहार में प्रेमिका ने पति के साथ मिल प्रेमी को टुकड़े-टुकड़े कर फेंक दिया। उत्‍तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर ट्राली बैग में मिला था युवती का शव। देश में हाल ही में कुछ ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिन्‍होंने यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि हम किस समाज के बीच रहते हैं।

ज्योति के पति ने ही कर दी हत्‍या

उत्‍तर प्रदेश के रामपुर कला के चहारपुर में गन्ने के खेत में महिला का क्षत-विक्षत शव मिला था। पुलिस ने बताया कि महिला की गलत आदतों से परेशान पति ने ही उसकी हत्या कर शव के टुकड़े खेत में फेंके थे। इस हत्या में पति का दोस्त भी शामिल था। बता दें कि इस घटना में महिला का सिर गायब था। 10 घंटे से अधिक समय की तलाश के बाद उसका सिर खेत के किनारे झाड़ियों में मिला था। पुलिस ने पति और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

See also  Fast Food दे रहा जेनेटिक बीमारियों को बढ़ावा, Indian Food दाल-चावल है सबसे बेस्ट

पति के साथ मिल प्रेमिका ने प्रेमी को टुकड़े-टुकड़े कर फेंका

हत्‍या की एक दिल दहला देने वाली घटना बिहार से सामने आई है। बिहार के नालंदा के सिलाव थाना क्षेत्र के नांनद गांव का रहने वाला विकास चौधरी बुधवार की देर शाम अचानक ही लापता हो गया। अगले दिन उसके कटे हुए हाथ और पैर निकटवर्ती दीपनगर के मेघी गांव के पास से मिले। इसके बाद खोजबीन के दौरान धड़ दीपनगर के ही सिपाह गांव स्थित पंचाने नदी से तो वही एक बोरे में बंधा हुआ सिर पटना में पुनपुन नदी से पुलिस ने बरामद किया।

18 साल की लड़की की घर में घुसकर हत्या कर

हाल ही में बिहार से ही एक ओर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां मोहम्मद शारिक नाम के शख्स ने 18 साल की लड़की की घर में घुसकर हत्या कर दी। आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शादीशुदा था इसके बावजूद वह लड़की पर अफेयर का दबाव बनाता रहा। पुलिस ने बताया कि पहले तो शारिक चुपके से लड़की के घर में घुसा, फिर पीछे से लड़की के पास आया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। दरअसल लड़की ने किसी भी तरह का ताल्लुक रखने से मना कर दिया था।

See also  काम की खबर : केंद्रीय कर्मचारियों को सरकारी हेल्थ स्कीम में देश के बाहर भी मिलेगा फायदा, पेंशनर्स नहीं ले पाएंगे लाभ

दिल्ली की बीसीए छात्रा को मारकर यमुना एक्सप्रेस-वे पर फेंका

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर ट्राली बैग में मिला था युवती का शव। गोली मारकर हत्या की आशंका। पोस्टमार्टम गृह पर स्वजन ने की पहचान। मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड पर ट्राली बैग में हत्या कर फेंका गया शव दिल्ली की बीसीए छात्रा का निकला। पुलिस अब हत्याकांड के पर्दाफाश के लिए माता-पिता और भाई से पूछताछ कर रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर