छत्तीसगढ़ः विष्णुदेव साय को मिली बड़ी जिम्मेदारी

रायपुर। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने विष्णुदेव साय को बड़ी जिम्मेदारी दी है। वे भाजपा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य नियुक्त किए गए है।

बता दें कि विष्णु देव साय का जन्म छत्तीसगढ़ राज्य में जशपुर जिले के बगिया गांव के किसान परिवार में हुआ। उन्होंने अपनी उच्च माध्यमिक शिक्षा लोयोला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुनकुरी, जशपुर, छत्तीसगढ़ में प्राप्त की। उन्होंने 1991 में कौशल्या देवी से शादी की और उनके एक बेटा और दो बेटियां हैं।

विष्णु देव साय भारत की 16 वीं लोकसभा के सदस्य और भारत सरकार के इस्पात और खान राज्य मंत्री भी रह चुके हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू पर

See also  एक लाख के इनामी समेत 3 नक्सलियों ने कांकेर SP के समने किया सरेंडर, दी गई प्रोत्साहन राशि