Deadlock On Reservation- भेट मुलाकत के लिए रावाना होने से पहले CM बोले हम देंगे 10 सवालों के जवाब
Deadlock On Reservation- भेट मुलाकत के लिए रावाना होने से पहले CM बोले हम देंगे 10 सवालों के जवाब

विशेष संवादाता, रायपुर

राज्य में आरक्षण पर राजनीति अभी समाप्त नहीं हुई है। इस संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जारी अपने एक बयान में कहा है कि, भाजपा के लोग आरक्षण विरोधी हैं, ये लोग चाहते ही नहीं कि आरक्षण मिले। राज्यपाल तो भोली महिला हैं, आदिवासी हैं, निश्छल हैं।

उन्होंने कहा था कि जैसे ही विधेयक आएगा हस्ताक्षर कर देंगी। अब तक उन्होंने हस्ताक्षर नहीं किया है। स्पष्ट है कि भाजपा के लोग उन पर दबाव बनाए हुए हैं। इसलिए अब वें आरक्षण विधेयक पर किंतु-परंतु कर रही हैं, उन्हें तत्काल आरक्षण संशोधन विधेयक पर हस्ताक्षर करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा-आरक्षण किसी एक वर्ग के लिए नहीं सभी वर्गों के लिए होता है। प्रदेश के लोगों को आरक्षण का लाभ मिलना ही चाहिए। भाजपा ने प्रदेश की जनता के साथ मजाक बनाकर रख दिया है। हमारी सरकार ने पिछले 4 सालों में हर वर्ग के विकास के लिए काम किए है।

See also  राज्यपाल के साथ मंत्री रविंद्र चौबे और मोहम्मद अकबर की बैठक खत्म, कहा कहीं कोई टकराव नहीं

भाजपा के 15 सालों में एक चाउंर वाले बाबा मिले थे, उन्होंने नान घोटाला कर दिया। हमारी सरकार में अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव आया । हमारी नीतियों से हर वर्ग को आर्थिक लाभ हो रहा है। संकट के दौर में भी हमारी सरकार ने सभी वर्गों का ध्यान रखा। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि समेत तमाम क्षेत्रों में काम किए गए है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।