Twitter vs Koo: एलन मस्क ट्विटर को लेकर हमेशा चर्चे में बने रहते है। इस बार ट्विटर ने अपने प्रतिद्वंदी प्लेटफॉर्म कू (Koo) के ट्विटर हैंडल को सस्पेंड कर दिया है। वहीं ट्विटर की इस हरकत से नाराज कू के सह-संस्थापक मयंक बिदवतका का ट्वीट भी सामने आया।

बता दे की ट्विटर की तरफ से कू का हैंडल @kooeminence को शुक्रवार को सस्पेंड कर दिया गया। वहीं ट्विटर की इस हरकत से नाराज कू के सह-संस्थापक मयंक बिदवतका का ट्वीट भी सामने आया। उन्होंने कहा है की “मैं भूल गया था। यहां और भी हैं! मैस्टोडॉन (Mastodon) का अकाउंट प्रतिबंधित हो गया। ट्विटर मैस्टोडॉन के लिंक्स को प्लेटफॉर्म पर नहीं आने दे रहा, यह कह कर कि वे असुरक्षित हैं। अब इसके बाद कू का ट्विटर हैंडल भी सस्पेंड।” उन्होंने मस्क पर तंज कसते हुए कहा, “मतलब आखिर इस आदमी को कितना नियंत्रण हासिल करना है?”

इससे पहले फ्री स्पीच की वकालत करने वाले मस्क ने गुरुवार (15 दिसंबर) को सीएनएन, द वाशिंगटन पोस्ट, द न्यूयॉर्क टाइम्स और द इंडिपेंडेंट सहित कई नामी मीडिया संस्थानों के पत्रकारों का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया है। इस पर सफाई देते हुए कंपनी का कहना है कि उन खातों को निलंबित किया गया जो दूसरों की भलाई के लिए उसकी नई प्राइवेसी नीतियों में खतरा पैदा कर रहे थे।

See also  जम्मू-कश्मीर को Twitter ने दिखाया चीन का हिस्सा, गलती सुधारी पर माफी नहीं मांगी

गौरतलब है कि मैस्टोडॉन सोशल मीडिया पर ट्विटर का सबसे करीबी प्रतिद्वंदी है। इसे लेकर कई यूजर्स ने ट्विटर की आलोचना की है। अब कू का अकाउंट सस्पेंड होने के बाद इसके सह-संस्थापक ने ट्विटर की नीतियों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा है कि आखिर कू का अकाउंट सस्पेंड करने के पीछे क्या वजह हो सकती है। मस्क की ओर से हालिया दिनों में पत्रकारों पर लगाए गए निजी जानकारी लीक करने के आरोपों पर भी मयंक ने ट्वीट किया। उन्होंने कहा, “अगर पहले से मौजूद जानकारी को पोस्ट करना गलत नहीं है। आखिर संदेशवाहक को क्यों खत्म करना चाहते हैं? जिन पत्रकारों ने ऑनलाइन लेख पोस्ट किए, वे गलत कामों में नहीं शामिल थे।”

See also  नई वाहन कबाड़ नीति: लोकसभा में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया व्हीकल स्क्रैप पॉलिसी का ऐलान, जानें इससे जुड़ी खास बड़ी बातें

इसके अलावा उन्होंने एलन मस्क के ‘ट्विटर स्पेसेज’ बंद करने के फैसले की भी आलोचना की। उन्होंने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति पर निशाना साधते हुए कहा, “पत्रकारों से चर्चा के बीच बिना जवाब दिए ही स्पेसेज छोड़ देना गलत है। सिर्फ अपने हिसाब से नीतियां बनाना उससे भी खराब बात। इसके अलावा हर दिन अपना रुख बदल लेना अच्छी बात नहीं है।”

बिदवतका ने कहा, “ट्विटर ने बीते हफ्ते और भी ऐसी कई चीजें की हैं, जो लोकतांत्रिक नहीं हैं। लोगों को आवाज उठानी होगी। कू को ट्विटर के विकल्प में पेश करते हुए मयंक ने कहा कि यह जगह (कू) आज जैसा है, वह आपकी और करोड़ों यूजर्स की वजह से है। हमें इस व्यक्ति (एलन मस्क) के अहंकार को और नहीं बढ़ने देना चाहिए। मस्क अचानक ही ट्विटर को तबाह कर रहे हैं।”

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  पूर्व केंद्रीय मंत्री और इस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सिंह कोरोना पॉजिटिव