Honda Activa से सस्ते है ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, देते हैं बढ़िया रेंज, कीमत 45 हजार से शुरू

ऑटो डेस्क। Cheapest Electric Scooters: देश में अब धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की मांग बढ़ रही है। बीते कुछ समय के दौरान तेजी देखने को मिली है। हालांकि, मौजूदा समय में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स काफी महंगे हैं लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि बाजार में सस्ते इलेक्ट्रिक व्हीकल्स बिल्कुल ही मौजूद नहीं हैं। आपको बता दें कि बाजार में कई सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स मौजूद हैं। जो आपके बजट में फिट बैठ सकते हैं।

Avon E Scoot

इसकी कीमत करीब 45,000 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। कंपनी ने दावा किया है कि यह 65 किमी की रेंज देता है। इसकी टॉप स्पीड 24KMPH है। स्कूटर में 215 वॉट का बीएलडीसी मोटर और 48V/20AH की बैटरी आती है। बता दें कि बैटरी को फुल चार्ज करने के लिए 6 से 8 घंटे का समय चाहिए।

Bounce Infinity E1

इसकी कीमत 45,099 रुपये (बगैर बैटरी) से शुरू होती है। बैटरी पैक वाले वेरिएंट की कीमत 68,999 रुपये है। इसमें 2kWh/48V बैटरी आती है। कंपनी का दावा है कि स्कूटर की टॉप स्पीड- 65kmph और रेंज- 85km की है।

See also  भारत में लॉन्च हुआ ये तगड़ा 5G स्मार्टफोन! Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर समेत कई दमदार फीचर्स से हैं लैस, कीमत सिर्फ इतनी

Hero Electric Optima CX

इसकी (सिंगल बैटरी वेरिएंट) कीमत 62,190 रुपये है। कंपनी का दावा है कि स्कूटर की टॉप स्पीड- 45 KM/H और रेंज- 82KM है। इसमें तीन कलर ऑप्शन हैं। इसमें 51.2V/30Ah बैटरी आती है, जो 4 से 5 घंटे में फुल चार्ज हो सकती है।

Ampere Magnus EX

इसमें LCD स्क्रीन, इंटीग्रेटेड USB पोर्ट, कीलेस एंट्री और एंटी-थेफ्ट अलार्म मिलता है। यह 1.2 kW मोटर के साथ आता है। इसकी टॉप स्पीड 55 किमी/घंटा  है। इसमें 60V, 30Ah बैटरी आती है, जो 121 किलोमीटर की रेंज दे सकने में सक्षम है। इसकी कीमत 73,999 रुपये है।