नई दिल्ली । युवाओं को उनके उद्देश्य से भटका कर आतंकवाद के दलदल में धकेलने और आतंकवादी गतिविधियों के लिए व्यक्तियों की भर्ती से संबंधित हैदराबाद की एक विशेष अदालत के समक्ष कल 11 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर किया। इस चार्जशीट में इन आरोपियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं।  एनआईए ने कहा कि इस साल चार जुलाई को तेलंगाना के निजामाबाद जिले में मामला दर्ज किया गया था और बाद में एनआईए ने 26 अगस्त को फिर से मामला दर्ज किया था और कार्रवाई शुरू की थी।
एनआईए की जांच से पता चला है कि ये सभी आरोपी भोले-भाले मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथी बना रहे थे और उन्हें भारत सरकार के साथ-साथ अन्य संगठनों और व्यक्तियों के खिलाफ नफरत और जहर भरे भाषणों के जरिए पीएफआई में भर्ती कर रहे थे। एक बार पीएफआई में भर्ती होने के बाद, उन्हें योग और शारीरिक शिक्षा कक्षाओं की आड़ में प्रशिक्षण शिविरों में भेजा गया, जहां उन्हें गले, पेट और सिर जैसे शरीर के अंगों पर हमला करके किसी व्यक्ति को मारने के लिए चाकू, दरांती और लोहे की छड़ का इस्तेमाल करने का प्रशिक्षण दिया गया। 

See also  CAA Protest के दौरान PFI ने ट्रांसफर किए करोड़ों, कपिल सिब्बल और इंदिरा जयसिंह का भी नाम