छत्तीसगढ़ विधानसभा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आरक्षण के मुद्दे पर सदन में जोरदार हंगामा हुआ। सत्ता पक्ष और विपक्ष बीच भारी हंगामे को देखते हुए सदन की कार्यवाही रोक दी गई है।

प्रश्नकाल के बाद पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने आदिवासियों के आरक्षण पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि सदन से विधेयक पारित होने के बाद अब तक लागू नहीं हो पाया है।

इस पर विपक्ष के विधायकों ने भी राज्य सरकार को घेरा। सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्य अपने-अपने स्थान पर खड़े होकर एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे। भारी हंगामे और शोर-शराबे के कारण स्पीकर डॉ. चरणदास महंत ने कार्यवाही तीन मिनट के लिए स्थगित कर दी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  बड़ी खबरः विधानसभा चुनाव के ठीक पहले भाजपा जिला उपाध्यक्ष रतन दुबे की नक्सलियों ने की हत्या