सपा IT Cell संचालक गिरफ्तार, बीजेपी युवा मोर्चा की सोशल मीडिया प्रभारी ने की थी शिकायत

टीआरपी डेस्क। सपा के आईटी सेल संचालक को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लखनऊ की हजरत गंज पुलिस ने मनीष जगन अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि समाजवादी पार्टी के टि्वटर हैंडल से की कुछ अभद्र टिप्पणी की गई थी जिसे लेकर हजरतगंज कोतवाली में तीन FIR दर्ज करवाई गई थी। समाजवादी पार्टी का ट्विटर हैंडल सीतापुर के मनीष जगन अग्रवाल देखते थे जिन्हें एफआईआर के बाद हजरत गंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

इस गिरफ्तारी के बाद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव लखनऊ पुलिस मुख्यालय पहुंचे हैं। सपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा भी किया है। आपको बता दें कि 6 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी की युवा मोर्चा की सोशल मीडिया इंचार्ज ऋचा राजपूत ने समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल से खुद का रेप किए जाने और जान से मारे जाने की धमकी देने को लेकर केस दर्ज करवाया था। इस मामले में सपा के ट्विटर हैंडल को ऑपरेट करने वाले मनीष की गिरफ्तारी हुई है।

See also  स्ट्रॉ प्रोडक्ट सहित 1जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबन्ध

बीजेपी युवा मोर्चा की सोशल मीडिया प्रभारी ऋचा राजपूत ने शिकायत में कहा था, ‘मुझे समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जान से मेरा रेप करने और मुझे जान से मारने की धमकी दी जा रही है, अगर मुझे कुछ होता है तो उसके लिए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव जिम्मेदार होंगे।’ ऋचा की शिकायत के बाद लखनऊ की हजरतगंज पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए मुकदमा दर्ज किया था।

इससे पहले एक महिला पत्रकार के साथ दो अन्य पत्रकारों ने भी सपा मीडिया सेल के खिलाफ लखनऊ में कई थानों में शिकायत दर्ज करवाई है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।