नई दिल्ली : आज पूरा देश गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। गदर में जहां हैंडपम्प उखाड़कर सिनेमाघरों में दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देने वाले सनी देओल यानी तारा सिंह के हाथ में हथौड़ा नजर आ रहा है। तारा सिंह की आंखों में गुस्सा नजर आ रहा है। उनके हाथ में हथौड़ा है, और काले कपड़ों के साथ हरे रंग की पगड़ी भी पहन रखी है। इस तरह एक बार फिर सनी देओल ने इशारा कर दिया है कि दुश्मनों की वह नींद हराम करने वाले हैं। इस पोस्टर को उनके भाई बॉबी देओल ने शेयर किया है।

https://twitter.com/iamsunnydeol/status/1618490719710384129?t=CCEIusqn8C_h08sFdPnQSA&s=19

सनी देओल ने गदर 2 के पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा है, ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद है…जिंदाबाद था…और जिंदाबाद रहेगा! इस स्वतंत्राता दिवस पर हम दो दशक बाद भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा सीक्वल लेकर आ रहे हैं. गदर 2 11 अगस्त को रिलीज होने जा रही है।’

See also  Bihar Election : तेज प्रताप यादव का तेजस्वी पर हमला! मुख्यमंत्री कौन बनेगा, ये जनता तय करेगी…

अनिल शर्मा निर्देशित ‘गदर: एक प्रेम कथा’ 2001 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अमीषा पटेल, सनी देओल और अमरीश पुरी भी थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी और साल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल थी । 19 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई बॉक्स ऑफिस पर की थी। इस तरह अब गदर 2 से भी फैन्स को खूब उम्मीदें हैं।