खनिज राजस्व

रायपुर। राज्य सरकार को वित्तीय वर्ष 2022-23 में खनिज राजस्व के 13 हजार करोड़ रुपए के लक्ष्य के विरूद्ध माह दिसम्बर 2022 तक 8672 करोड़ रुपए का खनिज राजस्व प्राप्त हुआ है। खनिज विभाग की बैठक में प्रदेश में मुख्य एवं गौण खनिजों के ई-नीलामी के माध्यम से आबंटन हेतु नवीन ब्लॉक्स का चयन, अनुसूचित क्षेत्रों हेतु रेत खानों के संचालन, आबंटन विषयक नवीन निर्देश, कोल ब्लॉक्स का Annual Grade Declaration, खनिज राजस्व वसूली की स्थिति, Natural Resource Account (NRA) से संबंधित जानकारी सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में बताया गया कि विभाग द्वारा 12 नवीन खनिज ब्लॉकों का आबंटन किया गया है। इस बैठक में यह जानकारी भी दी गई कि प्रदेश के सूरजपुर एवं कोरिया जिले में कोल बेड मिथेन का ब्लॉक आबंटित हुआ है। कोल बेड मिथेन का औद्योगिक एवं राज्य के राजस्व हित में निहित महत्व को दृष्टिगत रखते हुए बैठक के दौरान इस पर महानिदेशालय हाइड्रोकार्बन के प्रतिनिधि द्वारा विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया गया। इसी प्रकार एक निजी कंपनी द्वारा आईटी आधारित खनिज परिवहन सर्विलियेस पर भी प्रेजेंटेशन दिया गया।

See also  धर्मांतरण को लेकर प्रदेश में बवाल, एसपी गंभीर रूप से घायल, तनाव के चलते नारायणपुर रहा बंद

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।