रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पांचवें दिन में आज प्रश्नकाल के दौरान बीजेपी

विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने बड़ा बयान दिया। अजय चंद्राकर ने सत्ता पक्ष पर निशाना

साधते हुए कहा कि हर मुद्दे पर आप केंद्र सरकार की ही बात कर रहे हैं। अगर आप सरकार

नहीं चला पा रहे हैं तो राष्ट्रपति शासन की अनुशंसा कर दीजिए।

 

बता दें कि प्रदेश में धान खरीदी का मुद्दा गरमाया हुआ है। दोनों पक्षों से इसपर जमकर सियासी बाण छोड़े

जा रहे हैं। सत्ता पक्ष ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है। सत्तापक्ष है कि केंद्र सरकार सेंट्रल पुल में धान

खरीदी नहीं कर रही है। वही बीजेपी का कहना है कि सरकार किसानों के साथ धोखा दे रही है। सरकार

अपने वादे नहीं पूरे कर रही है।

 

अंडे पर सदन में उबाल :

अंडे के मुद्दे पर सदन में हंगामा हो गया। बीजेपी विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बांधी ने प्रदेश शालाओं में बच्चों को

See also  छत्तीसगढ़ भाजपा के नए मुखिया का एयरपोर्ट पर हुआ ऐतिहासिक स्वागत, बाजे-गाजे के साथ पहुंचे पार्टी के सभी प्रमुख नेता

मध्यान्ह भोजन को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि जो सोया मिल्क बच्चों को दिया जा रहा है, उस दूध

से बदबू आ रही है। जिसके बाद शिक्षा मंत्री ने कहा कि सोया मिल्क सिर्फ 6 जिलों में दिया जा रहा है।

उसमें शिकायत मिलने पर कार्रवाई का आदेश दिया गया है।

 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि ट्राइबल जिलों में कितना अंडा पहुंचाया जा रहा है। जहां अंडे की जरूरत है वहां

अंडा नहीं पहुंचाया जा रहा है। जहां पहुंचना सरल है वहीं अंडा पहुंचाया जा रहा है।12 जिलों में मध्यान्ह

भोजन में अंडा नहीं दिया जा रहा है। बस्तर , बलरामपुर , बेमेतरा , सुकमा , जशपुर , कांकेर , कोरिया ,

जैसे आदिवासी जिलों में अंडा नहीं दिया जा रहा है। इस पर मंत्री ने कहा कि कुपोषण को दूर करने के लिए

अंडे बांटे जा रहे हैं। जिसके बाद विपक्ष ने हंगामा कर दिया।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  चुनावी चंदा में भाजपा की चांदी, मिले 743 करोड़, जाने कांग्रेस को कितना मिला