CG. Braking, Fire Broke Out In A Bus Full Of School Children -स्कूल बस जलकर खाक, सभी बच्चे सुरक्षित
CG. Braking, Fire Broke Out In A Bus Full Of School Children -स्कूल बस जलकर खाक, सभी बच्चे सुरक्षित

टीआरपी डेस्क

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कोरर हुए भीषण सड़क हादसे में 7 बच्चों की जान चली गई। अब एक बार फिर एक निजी स्कूल की बस हादसे का शिकार हो गई है। जैन पब्लिक स्कूल के स्कूली बच्चों से भरी बस में सरेराह आग लग गई। खासी मशक्कत के बाद बिना गंभीर नुकसान के सभी बच्चों को सुरक्षित निकल लिया गया, लेकिन बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, शाम 4 बजकर 35 मिनट पर बस में आग लगी। बस से जैसे ही बच्चों को उतारा गया, आग ने वैसे ही पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। बस धू-धूकर जलने लगी। बस में आग की लपटे देखकर लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, लेकिन दमकल कर्मियों के आने से पहले ही बस पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी। हालांकि हादसे में किसी भी बच्चे या ड्राइवर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

See also  CG NEWS : छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के इतने मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर

बताते हैं कि कोरबा जिले के ग्राम गोढ़ी में संचालित जैन पब्लिक स्कूल के बस में भीषण आग लग गई। स्कूल की छुट्टी होने के बाद बस बच्चों को छोड़ने छुरी और कटघोरा की तरफ जा रही थी, तभी छुरी मुख्य मार्ग पर हादसा हो गया। बस में आग लगते ही उसमें सवार बच्चों को आनन-फानन में नीचे उतारा गया। घटना कटघोरा थाना क्षेत्र की है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने स्कूल प्रबंधन या चालक पर कोई मम्मला दर्ज नहीं किया था। जांच की जा रही है की आग लगने की वजह क्या थी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।