रायपुर। छत्तीसगढ़ के विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन रविवार को दाखिल किया जाना है

और सोमवार को चुनाव प्रक्रिया पूरी होन के बाद उसी दिन नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। बता दें कि

विधानसभा में दलीय आधार पर कांग्रेस का पूर्ण बहुमत है,इस वजह से इस पद के लिए चुनाव की

स्थिति नहीं बनेगी। विधानसभा उपाध्यक्ष का निर्वाचन सर्वसम्मति से होगा इस विपक्ष ने इस पर सहमति

दे दी है।

 

बता दें कि विधानसभा चुनाव में बस्तर संभाग से भाजपा को करारी हार मिली थी। जिसके बाद कांग्रेस

की भूपेश सरकार में बस्तर से एक मात्र मंत्री कवासी लखमा को जगह दी गई थी। ऐसे कांग्रेस के अंदर

बस्तर का प्रतिनिधितत्व बढ़ाने की मांग उठने लगी थी।

 

कांग्रेस ने इसी समीकरण को ध्यान में रखकर पहले मोहन मरकाम को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया था

वहीं अब मनोज मंडावी को विधानसभा उपाध्यक्ष बना कर बस्तर के सियासी समीकरण को साधने का

See also  Drunk Doctor : नशे में स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर डॉक्टर ने किया उपद्रव, देखें वीडियो…

प्रयास किया जा रहा है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।