Big News

टीआरपी डेस्क। कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू और उनकी पत्नी आशा बौरासी के खिलाफ भोपाल कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह वारंट कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज मानहानि के केस की सुनवाई के बाद जारी किया। शनिवार को यह आदेश आया। बता दें कि अब इस मामले पर अगली सुनवाई 28 अप्रैल को होनी है।  

जानें क्या है मामला

इंदौर के व्यापारी रमन वीर सिंह अरोरा और उनकी मां रवींद्र कौर के खिलाफ झूठे तथ्यों के आधार पर उनके खिलाफ इनाम घोषित होने की जानकारी प्रकाशित हुई थी। यह जानकारी फोटो के साथ अखबारों में दी गई थी। इसी मामले में भोपाल कोर्ट में मानहानि का केस दर्ज कराया गया था। बता दें कि साल 2009 में कांग्रेस के टिकट पर गुड्डू सांसद बने थे। साल 2018 में गुड्डू कांग्रेस से नाराज होकर भाजपा में चले गए थे और अब दो साल तक भारतीय जनता पार्टी में रहने के बाद वे फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

See also  PM Kisan 21st Installment: : 21वीं किस्त जारी करने की तारीख तय, जल्द पूरा करें रजिस्ट्रेशन

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर