अनु ने कहा- कल मैं भी जलूंगी, लेकिन मैं लडूंगी

नई दिल्ली। हैदराबाद में बीती रात एक महिला डॉक्टर से गैंगरेप करके जलाकर उसकी हत्या कर

देने की घटना के बाद से पूरे देश में रोष व्याप्त है. इस जघन्य घटना ने एक बार फिर साल 2012 के

निर्भया गैंगरेप की याद दिला दी. हैदराबाद की महिला डॉक्टर प्रियंका रेड्डी के साथ जो कुछ हुआ,

उसके बाद से पूरा देश गुस्से में है.

 

हैदराबाद रेप के विरोध में अनु सुबह से संसद भवन के बाहर धरने पर बैठी थी, जिसके बाद दिल्ली

पुलिस उन्हें उठाकर ले गई और उनके साथ मारपीट की गई. खुद अनु ने बताया कि तीन लेडी कान्स्टेबल

उनके ऊपर चढ़ गई थी. इसके बाद दिल्ली पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों पुलिस अनु दुबे

से डर गयी?

 

ससंद भवन के पास सड़क पर अकेली बैठकर अपना विरोध जता रही अनु ने कहा कि “कल मैं भी

See also  TRP Breaking: पर्सनल डेटा चुराना या बेचना अब क्राइम,मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी

जलूंगी, लेकिन मैं लडूंगी. मैं उम्मीद नहीं कर रही की कोई और भी मेरे साथ यहां धरने पर बैठेगा.”

 

‘मैं अपने घर भारत में सुरक्षित क्यों नहीं हूं?’

अनु दुबे नाम की लड़की संसद भवन के पिछले गेट पर सुबह से शांति से बोर्ड लेकर बैठी थी. जिसपर

लिखा था, ‘Why I can’t feel safe in my home, India?’ यानी मैं अपने घर भारत में सुरक्षित क्यों

नहीं हूं? जब इस लड़की से पूछा गया कि वह यहां क्यों बैठी हैं? तो उन्होंने कहा, “सुबह 7 बजे से बैठी हूं.

निर्भया हो गया, कठुआ हो गया. छोटी बच्चियों का रेप हो रहा है. आज वो लड़की जली है कल मैं भी

जल जाऊंगी, लेकिन मैं लड़ूंगी. अब डरने का मन नहीं करता, अब मन भर गया है.’’

 

‘किसी को कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा है’

अनु दुबे ने आगे कहा, “मेरे साथ कोई नहीं जुड़ा तो भी यहीं अकेले बैठूंगी. मैं किसी से मेरे साथ जुड़ने

See also  राज्य में आंबेडकर जयंती पर सार्वजनिक अवकाश, सरकार ने जारी किया आदेश

की उम्मीद भी नहीं करती. मैं ऑफिस नहीं गई. पापा-मम्मी को भी नहीं बताया कि यहां बैठी हूं. मैं बहुत

नर्वस हूं.” अनु ने आगे कहा, “जवाब सरकार देगी, सांसद देंगे इसलिए सांसदों से मिलने और उनसे सवाल

पूछने यहां आई हूं. किसी को कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा है.”

 

बता दें कि ससंद भवन के पास बैठी लड़की को दिल्ली पुलिस ने हटा दिया है. पुलिस ने लड़की से कहा

कि जंतर-मंतर जाकर प्रदर्शन करो. इससे पहले पुलिस ने लड़की को चाय-बिस्किट भी दिए.

 

हैदराबाद की बेटी के साथ क्या हुआ?

बता दें कि हैदराबाद में 22 साल की महिला डॉक्टर रोजाना की तरह ड्यूटी पर जा रही थीं. लेकिन बुधवार

को रास्तें में उनकी स्कूटी में पंचर हो गया और वह वहां रुक गईं. इसके बाद महिला ने अपनी बहन को फोन

करके बताया कि स्कूटी खराब हो गई है. मुझे बहुत डर लग रहा है. बाद में महिला के साथ गैंगरेप होता है

See also  चुनाव से पहले चुनाव आयोग की वेबसाइट हुई हैक... अफसरों का पासवर्ड हैक कर बनाए हजारों फर्जी वोटर आईडी कार्ड, अकाउंट में मिले 60 लाख रुपए

और उसे जलाकर मार दिया जाता है. पुलिस को महिला का शव जली हुई हालत में हाईवे पर ब्रिज के नीचे

मिला था.

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।