नई दिल्ली। Income tax raid on BBC Delhi office: गुजरात दंगों पर बनाई गई बीबीसी डॉक्यूमेंट्री के बाद मंगलवार को मीडिया संस्थान ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन के राजधानी दिल्ली स्थित दफ्तर पर इंकम टैक्स विभाग ने छापा मारा है। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स की इस रेड के बारे में मीडिया संस्थान के लंदन स्थित कार्यालय को भी जानकारी दे दी गई है।

Income tax raid on BBC Delhi office: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आयकर विभाग के अधिकारियों ने दफ्तर को पूरी तरह सील कर दिया है। वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि सभी कर्मचारियों को घर जाने के लिए कह दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार बीबीसी के दिल्ली दफ्तर में अफसरों की पूरी टीम मौजूद है, और कार्यालय को सील कर दिया गया है।

See also  Accident: एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान के इंजन में आग, इमरजेंसी लैंडिंग में बची 179 पैसेंजर्स की जान, देखें वीडियो