GANGWAR PUNJAB

तरनतारन। सेंट्रल जेल गोइंदवाल साहिब में आज जबरदस्त गैंगवार हुई, जिसमें पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से संबंधित आरोपी मंदीप तूफान और मनमोहन सिंह मोना की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गैंगस्टर केशव गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल गैंगस्टर केशव को कड़ी सुरक्षा के बीच तरनतारन के सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। मौके पर डीएसपी (सिटी) जसपाल सिंह ढिल्लों, थाना सिटी तरनतारन के ड्यूटी अधिकारी विपिन कुमार और थाना गोइंदवाल साहिब के ड्यूटी अधिकारी प्रेम सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे।

मामूली विवाद के बाद शुरू हो गया गैंगवार

बता दें कि तरनतारन के गोइंदवाल साहिब की जेल में मोबाइल फोन का दुरुपयोग हो रहा है और लगातार नशीले पदार्थों की बरामदगी हो रही है। गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से संबंधित आरोपी गैंगस्टर मंदीप को कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया था। आरोपियों में कुछ कहासुनी हुई और गैंगस्टरों ने लोहे की राड से एक-दूसरे पर वार करना शुरू कर दिया।

See also  अयोग्य विदेशी चिकित्सकों की प्रैक्टिस के मामले में CBI ने देशभर में की छापेमारी, मचा हड़कंप

एक की जेल में ही हो गई मौत

ए कैटागिरी के गैंगस्टर मंदीप तूफान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनमोहन सिंह मोना ने अस्पताल में दम तोड़ा। सिविल अस्पताल तरनतारन की इमरजेंसी वार्ड में तैनात डा. जगजीत सिंह ने बताया कि इमरजेंसी के माध्यम से तीनों को सिविल अस्पताल लाया गया तो मंदीप तूफान की मौत हो चुकी थी। एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

जानकारी के मुताबिक केशव को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने गुजरात के मुंद्रा इलाके से गिरफ्तार किया था। वहीं दूसरा गैंगस्टर मनमोहन मोना ने मूसेवाला की हत्या से पहले उनकी रेकी की थी और वह मानसा का ही रहने वाला है। मोना गैंगस्टर जग्गू भगवान पुरिया का खास था, जबकि मनदीप तूफान को मूसेवाला की हत्या के लिए बैकअप शूटर के तौर पर रखा गया था। उसे पंजाब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने पकड़ा था।

See also  iOS 26 Launch : 15 सितंबर को लॉन्च होगा iOS 26 का स्टेबल वर्जन, जानें क्या है नया…

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर