गौतम अडानी

बिजनेस डेस्क। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने अदाणी एंटरप्राइजेज को छोटी अवधि की निगरानी प्रक्रिया से बाहर कर दिया है। यह फैसला अगले कारोबारी सत्र 8 मार्च से लागू हो जाएगा।

जनवरी के आखिरी हफ्ते में अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग ने अदाणी ग्रुप को लेकर एक रिपोर्ट निकाली थी, जिसके बाद ग्रुप के शेयरों में तेज बिकवाली देखने को मिली थी। इस कारण एनएसई और बीएसई की ओर से अदाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी पोर्ट्स और अंबुजा सीमेंट को एएसएम फ्रेमवर्क में डाल दिया था।

नियामको की ओर से अदाणी ग्रुप की दो कंपनियों अदाणी पोर्ट्स और अंबुजा सीमेंट को पहले ही 13 फरवरी को एएसएम फ्रेमवर्क से बाहर किया जा चुका है। इसके बाद अब अदाणी एंटरप्राइजेज को भी नियामकों ने एएसएम फ्रेमवर्क से बाहर करने का फैसला किया है।

नियामकों की ओर से कहा गया कि शेयर की खरीद बिक्री पर अब किसी भी तरह की कोई रोक नहीं होगी। अधिकतम मर्जिन की सीमा को 100 प्रतिशत तक कर दिया गया है।

See also  Stock Market Today: बाजार की सपाट शुरुआत, IT शेयरों में तेजी, जानें सेंसेक्स और निफ्टी का हाल

पिछले कुछ दिनों से अदाणी के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। सोमवार को भी अदाणी एंटरप्राइजेज पांच प्रतिशत बढ़कर बढ़कर बंद हुआ था। इसके साथ कई शेयरों में अपर सर्किट देखने को मिले थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।