जशपुर। भोले-भाले ग्रामीणों को उनके खेत समतल करने या फिर डबरी बनाने के नाम पर ठगी करने और लाखों रूपये वसूलने वाले गिरोह को जशपुर पुलिस ने पकड़ा है। यहां JCB मशीन से डबरी निर्माण कार्य कराने के नाम पर कृषक को डरा-धमकाकर 10 लाख रू निकलवाकर पार करने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

ठगी का ये था तरीका…

रिटायर्ड शिक्षक करण राठिया ने 19.05.2022 को पत्थलगांव थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसे एक व्यक्ति ने दिनांक 17.05.2022 को फोन कर बताया कि वह JCB से खेत एवं डबरी बनाने का काम करता हैं, खेत या डबरी बनवाना है क्या ? पूछने से प्रार्थी द्वारा हां कहने पर दिनांक 18.05.2022 को अज्ञात व्यक्ति ने JCB मशीन लाकर रात्रि 08 बजे से प्रार्थी के खेत में काम किया।

रात भर की खुदाई का बिल 54 लाख रुपया..!

खुदाई करने वालों ने दिनांक 19.05.2022 को उक्त कार्य का रू. 54,000,00 /- (चौव्वन लाख रू.) का बिल बताया और प्रार्थी को डरा-धमकाकर अपने मोटर सायकल में बिठाकर सेंट्रल बैंक, पत्थलगांव ले गए, जहां करण राठिया का खाता था। यहां करण से दबावपूर्वक रू. 10,000,00 /- (दस लाख रू.) निकलवाए गए और रकम लेकर आरोपी चम्पत हो गए।

See also  Chhattisgarh News: 5 महीने की गर्भवती मिली तीन छात्राएं, दो हैं नाबालिग, मचा हड़कंप

कई किसानों को बनाया ठगी का शिकार

प्रार्थी करण राठिया की शिकायत पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण की विवेचना दौरान सायबर सेल एवं मुखबिर के माध्यम से खोजबीन के दौरान पता चला कि प्रार्थी से संपर्क करने वाले आरोपी असलम खान और उसके साथी जशपुर जिले के साथ और भी कई जिले सरगुजा, सूरजपुर के किसानों भूमि समतली करण करने के नाम पर लाखो रुपयों का ठगी कर चुके है। असलम खान के विरूद्ध थाना सीतापुर में धारा 420, 384 भा.द.वि. का अपराध दर्ज है।

आरोपी असलम खान एवं उसके साथी जुमराती खान एवं सलमान खान को थाना पत्थलगांव के अपराध में संलिप्त होना पाया गया, जिस पर उक्त सभी आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर ग्राम गाला के कृषक करण साय राठिया के साथ डबरी खुदाई के नाम पर धोखाधड़ी कर 10 लाख रू प्राप्त करना बताया गया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 नग मोटर सायकल जप्त किया गया है।

See also  सड़क दुर्घटना को लेकर भाजपा युवा मोर्चा का प्रदर्शन, कहा - देश-दुनिया में जितने लोग मर रहे, उतने तो रायपुर के गड्ढों से संभव

किराये पर JCB लेकर ठगी का कारोबार

पिछले कुछ वर्षों में ऐसे कुछ अन्य गिरोह भी पकड़ में आये, जो गावों में घूम-घूम कर ऐसे किसानों का पता लगाते थे जिनके पास पैसा होता था। अक्सर नौकरी से रिटायर्ड लोगों को इनके द्वारा झांसे में लिया जाता था, जिनके पास अच्छी-खासी जमा-पूंजी होती थी। डबरी खुदाई या जमीन समतल करने के लिए इनके द्वारा किराये पर JCB मशीन लिया जाता था। फिर किसानों को ठगने के बाद ये JCB मशीन वापस कर चम्पत हो जाया करते थे। ठगी का यह तरीका आम होने के बाद फ़िलहाल किसान ऐसे लोगों के झांसे में नहीं आ रहे हैं।

ये हैं आरोपी :

1- असलम खान, उम्र 50 साल, निवासी हजतरपुर विलौली, थाना फतेहपुर, जिला बाराबांकी (उ.प्र.),
2- जुमराती खान, उम्र 55 साल, निवासी टेरा नई बस्ती, थाना जयपुर, जिला बाराबांकी (उ.प्र.)
3- सलमान खान, उम्र 28 साल, निवासी नालापारा वार्ड न. 05, थाना फतेहपुर, जिला बाराबांकी (उ.प्र.) को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में केन्द्रीय जेल अंबिकापुर भेजा गया है।

See also  CG Model Polling Stations : यहां के पोलिंग बूथ पर दिखी छत्तीसगढ़िया संस्कृति की झलक… देश भर में हो रही तारीफ, IAS ने किया शेयर

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर