Raipur News budget of Raipur Municipal Corporation will be presented today
Raipur News budget of Raipur Municipal Corporation will be presented today

रायपुर। Raipur News: राजधानी के रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा मंगलवार को सुबह 11 बजे मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के चतुर्थ तल पर शुरू हाेगी। सामान्य सभा की शुरूआत में एक घंटे का प्रश्नकाल होगा। इसके बाद महापौर एजाज ढेबर निगम के वित्तीय वर्ष 2023- 24 का बजट सदन के समक्ष सभापति के आदेशानुसार प्रस्तुत करेंगे। महापौर बजट पर अभिभाषण प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद वार्षिक बजट समेत मेयर इन काउंसिल ( एमआइसी) के निर्धारित एजेंडों पर चर्चा एवं विचार-विमर्श किया जाएगा।

Raipur News: इधर, विपक्ष का कहना है कि बजट के साथ 27 विषयों का जो एजेंडा महापौर परिषद का है, उसमें विकास से संबंधित विषयों का अता-पता नहीं है। पिछले साल बजट सत्र में महापौर ने जो लोक लुभावने वादे किए थे, वे एक साल बीत जाने के बाद भी आज तक जमीन पर नही उतरे हैं। सामान्य सभा को लेकर एकात्म परिसर में भाजपा पार्षद दल की बैठक भाजपा शहर जिला अध्यक्ष जयन्ती पटेल की उपस्थिति में हुई। बैठक में 27 पार्षद उपस्थित थे।

See also  नकटी जमीन विवाद में नया मोड़, बोले अनुराग सिंह- विधायक कॉलोनी का कोई प्रस्ताव नहीं

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।