Naxalites
Naxalites

कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सलियों का उत्पात जारी है। माओवादी अपनी मौजदूगी का अहसास करवाने के लिए आए दिन किसी न किसी वारदात को अंजाम देते रहते है। एक बार फिर से कांकेर जिले में नक्‍सलियों ने आइईडी ब्लास्ट किया है। जिससे सुरक्षाबल के 2 जवान घायल हो गए है। घायल जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रिफर किया गया। आज एक बार फिर नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना में 2 जवान घायल हो गए। यह ब्लास्ट जिले के अति नक्सल प्रभावित कोइलीबेड़ा क्षेत्र के चिलपरस कैंप से ढाई किलोमीटर की दूरी पर कागबरस में हुआ है। घटना की पुष्टि एसपी शलभ सिन्हा ने की है। 2 Soldiers injured in IED blast

कांकेर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने बताया की बीएसएफ की टीम एरिया डॉमिनेशन के लिए सर्चिंग पर निकले हुए थे। चिलपरास कैंप से ढाई किलो मीटर की दूरी पर डूडा और कागबरस के बीच नाले में नक्सलियों ने आइईडी प्लांट कर रखा था जिसकी चपेट में आकर बीएसएफ के दो आरक्षक घायल हो गए।

See also  CG News : दो नक्सलियों ने छोड़ा लाल आतंक का साथ, सुरक्षा बलों के सामने किया आत्मसमर्पण

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर