खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में आज डबल हेडर यानी 2 मुकाबले खेले जा रहे हैं । पंजाब और कोलकाता के बीच मोहाली में पहला मैच शुरू हो गया हैं । वहीं, लखनऊ और दिल्ली के बीच दूसरा मुकाबला 7:30 बजे लखनऊ के एकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि लखनऊ सुपरजायंट्स की कप्तानी केएल राहुल कर रहे हैं वहीं डेविड वॉर्नर दिल्ली की कमान संभालेंगे।

लखनऊ सुपर जाएंट्स पिछले साल ही इंडियन प्रीमियर लीग का हिस्सा बनी। हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो पिछले सीजन दोनों टीमें 2 बार आमने-सामने हुई थीं। दोनों ही बार लखनऊ ने बाजी मारी।

पिच रिपोर्ट

लखनऊ ने अब तक छह टी-20 मैचों की मेजबानी की है। पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने पांच में जीत हासिल की। केवल एक ही बार चेज करने वाली टीम को जीत मिली। 2022-23 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान इस स्टेडियम में 14 मैच हुए थे।

See also  IPL Points Table : कौन है प्लेऑफ की दौड़ में सबसे आगे और कौन रह गया पीछे, जानें IPL Points Table का हाल

मौसम का हाल

बारिश मैच को प्रभावित कर सकती है। 31 मार्च को लखनऊ समेत पूरे उत्तर भारत में बारिश हुई। मैच के दिन बादल घिरे रहने की संभावना है और तापमान 18 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

देखें दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 और इम्पैक्ट प्लेयर्स

लखनऊ सुपरजायंट्स: केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, आयुष बडोनी, क्रुणाल पंड्या, मार्क वुड, रवि बिश्नोई, आवेश खान और जयदेव उनादकट।

इम्पैक्ट प्लेयर: मनन वोहरा, कृष्णप्पा गौतम, स्वप्निल शर्मा, अमित मिश्रा, यश ठाकुर, मयंक यादव।

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मनीष पांडे, फिल सॉल्ट/राइली रुसो, सरफराज खान (विकेटकीपर), रोवमन पावेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, चेतन साकरिया, मुस्ताफिजुर रहमान और कमलेश नागरकोटी।

इम्पैक्ट प्लेयर: खलील अहमद, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, ललित यादव, अमन खान और यश धुल।