टीआरपी न्यूज डेस्क। भारतीय मूल के सूंदर पिचाई गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट के भी सीईओ बन

गए हैं। वह पहले से ही पिछले चार साल से गूगल के सीईओ का पदभार संभाल रहे हैं। अल्फाबेट और

गूगल के प्रबंधन में हुए इस फेरबदल से पिचाई दुनिया के सबसे शक्तिशाली सीईओ में से एक बन गये हैं।

 

अल्फाबेट ने बताया कि पेज और ब्रिन क्रमश: सीईओ और अध्यक्ष का पद छोड़ रहे हैं। इसके बाद गूगल के

मौजूदा सीईओ पिचाई (47) अब अल्फाबेट के सीईओ का पद संभालेंगे। यह फेरबदल ऐसे समय हुआ है

जब गूगल को कंपनी के वृहद आकार, सूचनाओं की गोपनीयता एवं सुरक्षा को लेकर कंपनी का रवैया

तथा समाज पर संभावित प्रभाव को लेकर जांच के बढ़ते दबाव का सामना करना पड़ रहा है।

 

इधर सुंदर पिचाई ने कहा कि इस बदलाव से अल्फाबेट की संरचना या उसके काम पर कोई असर नहीं

पड़ेगा। उन्होंने लिखा, ‘‘मैं गूगल पर अपना ध्यान केंद्रित करता रहूंगा और साथ ही कम्प्यूटिंग के

See also  25 मई: भारतीय जन नाट्य संघ IPTA का स्थापना दिवस- जीवेश चौबे

दायरे को बढ़ाने, गूगल को हर किसी के लिए अधिक मददगार बनाने के अपने काम को करता रहूंगा।

 

उन्होंने अपने ईमेल में कहा, साथ ही मैं अल्फाबेट और टैक्लॉनोजी के जरिए बड़ी चुनौतियों से

निपटने के उसके दीर्घकालिक उद्देश्य को लेकर उत्साहित हूं।”

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।