रीवा। शहर के गुड़ बायपास के पास सुबह 6 बजे एक बस खड़े ट्रक के पीछे से टकरा गई, जिसमें

10 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। कई यात्री बस में फंस गए, जिन्हें निकालने की

कोशिश की जा रही है। तेज रफ्तार बस के ट्रक के पीछे से टकराने से उसका अगला हिस्सा बुरी तरह

क्षतिग्रस्त हो गया है। ट्रक में फसी बस को अलग करने के लिए जेसीबी का इस्तेमाल किया।

जानकारी के मुताबिक प्रधान ट्रेवल्स की यह बस रीवा से सीधी जा रही थी इसी दौरान बायपास पर

यह हादसा हो गया। घटना के बाद यात्री घबराकर चिल्लाने लगे, इसके बाद वहां से गुजर रहे अन्य

लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। उन्होंने बस के पीछे का दरवाजा खोलकर वहां

बैठे यात्रियों को भी बाहर निकाला। कुछ घायल यात्रियों को इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी

अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

See also  वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन ने रिटायर्ड मुख्य अभियंता जीपी मेहरा को हटाया: लोकायुक्त छापे के बाद हुई कार्रवाई, नियुक्ति के तुरंत बाद 10 करोड़ का टेंडर किया था जारी

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।