रायपुर : छत्तीसगढ़ भाजपा को एक बड़ा झटका लगा है। भाजपा के बड़े नेता की लिस्ट में शामिल आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल होने का फैसला लिया है। नंदकुमार साय आज कांग्रेस में शामिल होंगे। वे थोड़ी देर में राजीव भवन पहुंचेंगे। कल ही नंदकुमार साय ने भाजपा पार्टी का साथ छोड़ा था। साय सीएम भूपेश की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल होंगे। पीसीसी चीफ मोहन मरकाम समेत कई कांग्रेसी नेता कांग्रेस भवन में मौजूद हैं।

बीजेपी में मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ भाजपा के बड़े आदिवासी नेता नंदकुमार साय के इस्तीफे के बाद बीजेपी में हड़कंप मच गया है। उनके इस्तीफे के बाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वरुण शायर प्रदेश संगठन महामंत्री पवन से 2 घंटे तक राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित ऑफीसर्स कॉलोनी उनके निवास पर डटे रहे। लेकिन वे नहीं माने। भाजपा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वो दिल्ली में है। जबकि ऐसी खबर है की अपने निवास पर ही थे लेकिन दोनों नेताओं से मिलने के लिए राजी नहीं हुए इधर देर रात नंद कुमार साय ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है।

See also  Nandkumar Sai Said A Big Thing To PM Modi - पीएम मोदी को पत्र में लिखा लोभी, दी लोभ संवरण की सलाह